Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशजबलपुर बरगी बांध क्रूज हादसा जांच: पर्यटन विभाग के आला अधिकारियों के...

जबलपुर बरगी बांध क्रूज हादसा जांच: पर्यटन विभाग के आला अधिकारियों के बयान दर्ज

जबलपुर/खबर डिजिटल/ मनीष तिवारी/ जबलपुर के बरगी बांध में हुए क्रम हादसे की जांच अब तेज हो गई है। इस सिलसिले में गठित जांच समिति के समक्ष बयानों का दौर लगातार जारी है। आज पर्यटन विभाग के सचिव इलैया राजा और पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक दिलीप यादव के महत्वपूर्ण बयान दर्ज किए गए हैं।

जांच आयोग के अध्यक्ष संजय द्विवेदी ने बताया कि अब तक लगभग 15 से 20 लोगों के बयान लिए जा चुके हैं, जिनमें पूर्व में गठित समिति के सामने आए बयान भी शामिल हैं। जिन गवाहों से कुछ महत्वपूर्ण बिंदु छूट गए थे, उन्हें दोबारा बुलाकर पूछताछ की जा रही है ताकि पूरी घटना की कड़ियों को बारीकी से जोड़ा जा सके।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के दायरे को और व्यापक बना दिया गया है। घटना में क्रूज को तोड़े जाने या उसके टूटने की परिस्थितियों को लेकर भी गहन पड़ताल चल रही है, जिसका खुलासा अंतिम रिपोर्ट में होगा। इसके

साथ ही, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश के सभी 15 वाटर स्पोर्ट्स सेंटर्स और 5 क्रूज स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। इस व्यापक जांच और सुरक्षा ऑडिट के बाद ही समिति अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट