Tuesday, November 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, थाना और चौकी प्रभारियों के...

Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, थाना और चौकी प्रभारियों के तबादले

Police Transfer: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में थाना एवं चौकी प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 10 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 8 निरीक्षक और 2 उप निरीक्षक शामिल हैं। नई पदस्थापनाओं के साथ अधिकारियों को जल्द नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

कई थानों की बदली जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को वैशाली नगर थाना से हटाकर एसीसीयू दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसीसीयू में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद रूसिया को पद्मनाभपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक महेश ध्रुव को नियंत्रण कक्ष भिलाई से स्थानांतरित कर धमधा थाना का प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह निरीक्षक अनिल पटेल को उतई थाना से नंदनी थाना भेजा गया है, जबकि निरीक्षक राजकुमार लहरे अब पद्मनाभपुर की जगह वैशाली नगर थाना की कमान संभालेंगे। निरीक्षक विजय यादव को सुपेला थाना से पुरानी भिलाई थाना और निरीक्षक अंबर सिंह को पुरानी भिलाई से सुपेला थाना स्थानांतरित किया गया है।

चौकी प्रभारियों में भी बदलाव

तबादला सूची में निरीक्षक राजेश साहू को स्मृति नगर चौकी से उतई थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को धमधा थाना से छावनी थाना का प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक अमित अंदानी को छावनी से स्थानांतरित कर स्मृति नगर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट