Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Congress Leaders Resign: कांग्रेस को बड़ा झटका! 2 नेताओं ने दिया...

MP Congress Leaders Resign: कांग्रेस को बड़ा झटका! 2 नेताओं ने दिया इस्तीफा, मची हलचल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से कांग्रेस के लिए बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है. शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित होने के कुछ घंटों के भीतर ही दो नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया. इस घटनाक्रम के बाद पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है और संगठन की नई टीम को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

इस नेता ने दिया इस्तीफा

नई सूची में नेता लतीफ खान को जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया था. हालांकि कार्यकारिणी में उनका नाम 47वें स्थान पर रखा गया, जिससे वह नाराज बताए जा रहे हैं. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा साझा करते हुए साफ कहा कि स्वाभिमान से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं है. उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आभार भी जताया और बताया कि औपचारिक इस्तीफा भी पार्टी नेतृत्व को भेजा जा रहा है.

प्रतीक जैन ने भी अपना पद छोड़ने का फैसला किया

लतीफ खान के बाद पार्टी को दूसरा झटका तब लगा, जब कार्यकारिणी में महासचिव बनाए गए प्रतीक जैन ने भी अपना पद छोड़ने का फैसला कर लिया. नई सूची में उनका नाम 26वें नंबर पर था. सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी की सेवा के लिए किसी पद की जरूरत नहीं है. उन्होंने वरिष्ठ नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए स्पष्ट किया कि वह महासचिव पद से इस्तीफा दे रहे हैं. लगातार दो इस्तीफों ने ग्वालियर कांग्रेस संगठन में नई चर्चा छेड़ दी है. राजनीतिक गलियारों में इसे संगठन के भीतर असंतोष का संकेत माना जा रहा है. वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की रणनीति पर भी सवाल उठने लगे हैं. माना जा रहा है कि कार्यकारिणी में जिम्मेदारियों के बंटवारे से असंतुष्ट कुछ अन्य नेता भी आने वाले दिनों में अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर सकते हैं. फिलहाल, दो अहम पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद जिला कांग्रेस संगठन दबाव की स्थिति में नजर आ रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट