Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपाल पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार, राज्यमंत्री लखन पटेल के आवास पर उमड़ा...

भोपाल पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार, राज्यमंत्री लखन पटेल के आवास पर उमड़ा आस्था का सैलाब

भोपाल/खबर डिजिटल:  बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल के आमंत्रण पर एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचे। प्रवास के दौरान वे पटेल के भोपाल स्थित शासकीय आवास पर ठहरे। 29-30 जून की रात्रि महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंत्री लखन पटेल के निवास पहुंचे, जहां राज्यमंत्री लखन पटेल, उनके परिवार के सदस्यों एवं उनके पुत्र लकी लोकेंद्र पटेल ने उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। वहीं, महाराज जी ने रात्रि विश्राम किया। इसके  बाद प्रातःकाल विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन हुआ, जिसमें गुरुदेव ने परिवार एवं उपस्थितजनों को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पूर्व संगठन महामंत्री हिंतानंद शर्मा, मंत्री  प्रह्लाद सिंह पटेल,  एंदल सिंह कंसाना, ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर,  राकेश शुक्ला, मती प्रतिमा बागरी,  राधा सिंह,  नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री  अरविंद सिंह भदौरिया एवं  रामखेलावन पटेल सहित सांसद, विधायक एवं अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव  उमाकांत उमराव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा भोपाल क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा दमोह एवं पथरिया से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

अपने आशीर्वचन में पंडित  धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी उपस्थितजनों से ईश्वर से आत्मिक जुड़ाव बनाए रखने, सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने तथा समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया। उन्होंने बागेश्वर धाम से जुड़कर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहयोग देने का आह्वान किया तथा निकट भविष्य में भोपाल में कथा आयोजन की सूचना भी दी।

प्रवास के दौरान महाराज जी ने कैंसर अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री निवास तथा मंत्री  उदय प्रताप सिंह के निवास पर पहुंचकर तिलक-वंदन किया। इसके उपरांत वे एयरपोर्ट से खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम के लिए प्रस्थान कर गए।

राज्यमंत्री  लखन पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट