भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है और आने वाले चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 से 7 जुलाई तक कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक की भी चेतावनी दी गई है।
8 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 3 जुलाई को हरदा, खंडवा, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार और देवास जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
इसके अलावा रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, अनूपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, सागर और पांढुर्णा समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में तेज हवा और गरज-चमक
राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित प्रदेश के कई अन्य जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 4, 5, 6 और 7 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी और अति भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
ये खबर भी पढ़ें..
