Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीखून से लाल हुई ड्यूटी! सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से जानलेवा हमला...

खून से लाल हुई ड्यूटी! सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार

खबर digital news रिपोर्टर /कटनी– एल एंड टी कंपनी की साइट पर ड्यूटी निभा रहे सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा चाकू से हमला करने वाला शातिर बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चोरी की नीयत से साइट पर पहुंचे आरोपी को जब गार्ड ने रोक-टोक की, तो ईमानदारी की कीमत खून से चुकाने की कोशिश की। चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गार्ड को लहूलुहान कर आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन कोतवाली पुलिस ने उसे भागने का मौका नहीं दिया।घटना 30 जून की रात बार्डस्ले स्कूल के पीछे रेलवे लाइन किनारे स्थित एल एंड टी कंपनी की साइट की है। सिक्योरिटी गार्ड रंजीत सिंह सिकरवार अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। तभी आरोपी आसू उर्फ एलीसा पॉल साइट पर पहुंचा और वहां रखा लोहे का सामान उठाने लगा। गार्ड ने विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गया। उसने खुलेआम धमकी दी—”बहुत ईमानदार बनता है, आज तेरा काम खत्म कर देता हूं”—और चाकू निकालकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गार्ड के बाएं कान के पास गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर साथी कर्मचारी दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुका था।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई। घायल के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मामला दर्ज कर विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने लगातार दबिश दी और मुखबिर की सूचना पर कैलवारा फाटक के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया। जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।इस कार्रवाई के बाद कोतवाली पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि चोरी, लूट और हिंसक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों के लिए कटनी में कोई जगह नहीं है। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस अब आर-पार की कार्रवाई करेगी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट