Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरमहाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने इंदौर स्टेशन और पातालपानी–कालाकुंड हेरिटेज रेलखंड का किया...

महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने इंदौर स्टेशन और पातालपानी–कालाकुंड हेरिटेज रेलखंड का किया निरीक्षण

इंदौर/नरेन्द्र महावर/खबर डिजिटल/ पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने रतलाम मंडल के दौरे के दौरान इंदौर रेलवे स्टेशन,इंदौर–पातालपानी रेलखंड और पातालपानी–कालाकुंड मीटर गेज हेरिटेज सेक्शन का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, संरक्षा और तय समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

दौरे की शुरुआत समीक्षा बैठक से हुई

दौरे की शुरुआत इंदौर निर्माण कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक से हुई। बैठक में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित रेल परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। महाप्रबंधक ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और यात्रियों की सुविधा को केंद्र में रखकर पूरे किए जाएं।

बैठक में विभिन्न शाखा के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार, मुख्य अभियंता (निर्माण) चर्चगेट धीरज कुमार, निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं रतलाम मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी मौजूद रहे।

महाप्रबंधक ने किया इंदौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

समीक्षा बैठक के बाद महाप्रबंधक ने इंदौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय, रिफ्रेशमेंट स्टॉल, प्लेटफॉर्म और फुट ओवर ब्रिज सहित यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

पातालपानी तक विंडो ट्रेलिंग का किया अवलोकन

इसके बाद महाप्रबंधक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंदौर से पातालपानी तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। डॉ. अंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन पर उन्होंने नवनिर्मित स्टेशन भवन और सर्कुलेटिंग एरिया का अवलोकन किया। मंडल रेल प्रबंधक ने इंदौर–पातालपानी खंड में जारी विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों की स्थिति से महाप्रबंधक को अवगत कराया।

रेलवे विकास परियोजनाओं की जानकारी की साझा

पातालपानी स्टेशन पहुंचकर महाप्रबंधक ने नए स्टेशन भवन के साथ पुराने प्रतीक्षालय और उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में टीही टनल सहित क्षेत्र में चल रही रेलवे विकास परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की।

हेरिटेज रेलखंड का ट्रॉली से किया मुआयना

महाप्रबंधक ने पातालपानी–कालाकुंड मीटर गेज हेरिटेज रेलखंड का ट्रॉली से निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने रेल ट्रैक, पुल-पुलियों, संरचनाओं और परिचालन व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। कालाकुंड रेलवे स्टेशन पर बने हेरिटेज संग्रहालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पुराने रेल उपकरणों और ऐतिहासिक संग्रह को भी देखा।

यात्री सुविधा,सुरक्षा को दी प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संरक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो तथा सभी रेल परियोजनाएं निर्धारित समयावधि में पूर्ण की जाएं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट