अगर आपकी यात्रा मुंबई, पुणे या इन रूटों से होकर गुजरने वाली ट्रेनों से होने वाली है, तो सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें. मुंबई मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव और मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन के कारण रेलवे संचालन प्रभावित हुआ है. कई जगह रेलवे ट्रैक पर बड़े पत्थर गिरने से ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द, रीशेड्यूल, शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट करने का फैसला लिया है. मौसम सामान्य होने और ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित होने तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रह सकता है.
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
गाड़ी संख्या 22944 (इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस) : सोमवार को यह ट्रेन सूरत-जलगांव-मनमाड-पुणे मार्ग से संचालित की गई.
गाड़ी संख्या 12264 (हजरत निजामुद्दीन-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस) : इस ट्रेन को भी सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-पुणे के परिवर्तित मार्ग से चलाया गया.
पूरी तरह निरस्त की गई ट्रेनें
गाड़ी संख्या 12953 (मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस) : निरस्त.
गाड़ी संख्या 12925 (बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस) : निरस्त.
गाड़ी संख्या 12471 (बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस) : निरस्त.
रीशेड्यूल की गई ट्रेनें
गाड़ी संख्या 12951 (मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस) : रीशेड्यूल.
गाड़ी संख्या 12955 (मुंबई सेंट्रल-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस) : रीशेड्यूल.
गाड़ी संख्या 12961 (मुंबई सेंट्रल-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस) : रीशेड्यूल.
गाड़ी संख्या 12903 (बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल) : रीशेड्यूल.
गाड़ी संख्या 19037 (बांद्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस) : रीशेड्यूल.
अन्य ट्रेनों पर भी पड़ सकता है असर
रेलवे के अनुसार मुंबई और पुणे क्षेत्र में लगातार खराब मौसम के चलते अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो सकता है. कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया जा सकता है, जबकि जरूरत पड़ने पर उनका रूट बदला जा सकता है या उन्हें शॉर्ट टर्मिनेट भी किया जा सकता है. इसलिए यात्रियों को बिना जानकारी के स्टेशन पहुंचने से बचने की सलाह दी गई है.
यात्रा से पहले जरूर जांचें ट्रेन का स्टेटस
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर देखें. ट्रेन के समय, रूट, ठहराव और अन्य अपडेट के लिए यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और रेलवन (RailOne) ऐप का उपयोग कर सकते हैं. सही जानकारी लेकर यात्रा करने से अनावश्यक परेशानी और इंतजार से बचा जा सकता है.
