Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशDindori Crime News: पत्नी से विवाद बना पिता की मौत का कारण,...

Dindori Crime News: पत्नी से विवाद बना पिता की मौत का कारण, बेटे के हाथों उजड़ घर

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ Dindori Crime News: डिंडोरी जिले में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत दोनों को झकझोर कर रख दिया। मेंहदवानी थाना क्षेत्र के ग्राम पटपरा धमनी में घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि एक बेटे ने गुस्से में अपने ही पिता की फरसे से हमला कर हत्या कर दी। जिस पिता ने बेटे को बचपन से पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी की जान बेटे ने ले ली।

जानकारी के अनुसार, रविवार 19 जुलाई 2026 की शाम करीब 4 बजे आरोपी भगत सिंह टेकाम का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। पति-पत्नी के बीच बढ़ते झगड़े को शांत कराने के लिए 60 वर्षीय पिता गंधी सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे। उन्होंने बेटे को समझाने और घर का माहौल शांत करने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में आग-बबूला बेटे ने उनकी एक नहीं सुनी।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने फरसे के पिछले हिस्से से अपने पिता पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग पिता मौके पर ही गिर पड़े और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, वह स्तब्ध रह गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और मेंहदवानी थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की और मामले की जांच प्रारंभ की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भगत सिंह टेकाम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्षणभर का गुस्सा किस तरह पूरे परिवार को हमेशा के लिए बिखेर सकता है। जिस घर में पिता अपने बेटे को समझाने पहुंचे थे, उसी घर से उनकी अर्थी उठी और बेटा सलाखों के पीछे पहुंच गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट