मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की महत्वपूर्ण घोषणा। मध्यप्रदेश के भोपाल इंदौर ग्वालियर और जबलपुर में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट होमगार्ड मैदान, पन्ना में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम, सीएम डॉ.मोहन यादव ने दिया संबोधन।
CM मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा की थी। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हमारी सरकार ने आज चार नए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है। साथ ही इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, ताकि युवाओं से जुड़े मामलों सहित विभिन्न प्रकरणों का तेजी से निपटारा हो सके और लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सोनम वांगचुक से भेंट कर विद्यार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार की पहल, दृष्टिकोण और आगामी योजनाओं की रूपरेखा साझा की। सकारात्मक एवं सार्थक संवाद के उपरांत श्री वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पेपर लीक जैसे विषयों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता को अधिक सुदृढ़ करने एवं प्रत्येक विद्यार्थी के हितों की रक्षा के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
