Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर तेज होगा मानसून, 15 जिलों में...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर तेज होगा मानसून, 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई के आखिरी दो दिनों और अगस्त के पहले हफ्ते में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके चलते कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले चार दिन भारी बारिश का रहेगा दौर

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से अगले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में 8 इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। वहीं अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

29 जुलाई को बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और सिवनी में अति से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं सीहोर, बैतूल, हरदा, देवास, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, छतरपुर और पांढुर्णा में भारी बारिश हो सकती है।

30 जुलाई को हरदा, धार, नर्मदापुरम, बुरहानपुर और देवास में अति से अति भारी बारिश का अनुमान है। जबकि रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, गुना, छिंदवाड़ा और सिवनी समेत कई जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

31 जुलाई को झाबुआ, धार और रतलाम में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उज्जैन, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, देवास, मंदसौर, गुना, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

1 अगस्त को राजगढ़, अलीराजपुर, गुना और अशोकनगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट