Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनी21 लाख की लागत से बिरसा मुंडा वार्ड में बनेगी सीसी नालीमहापौर...

21 लाख की लागत से बिरसा मुंडा वार्ड में बनेगी सीसी नालीमहापौर प्रीति सूरी ने कियाभूमि पूजन

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी, 28 जुलाई— नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सोमवार को बिरसा मुंडा वार्ड क्रमांक-02 में लगभग 21.15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती नन्हीबाई तुलाराम गौंटिया ने वार्ड स्थित संतोषी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।शीला पटेल के मकान से पाल बुंदेला के फार्म हाउस तक बनेगी नालीनिर्माण कार्य के तहत शीला पटेल के मकान से पाल बुंदेला के फार्म हाउस तक सीसी नाली का निर्माण किया जाएगा।

इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी तथा बरसात के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।”हर वार्ड का संतुलित विकास हमारी प्राथमिकता” — महापौरभूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि नगर निगम बिना किसी भेदभाव के शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यह नाली निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।लंबे समय से थी वार्डवासियों की मांगक्षेत्रीय पार्षद श्रीमती नन्हीबाई गौंटिया ने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस महत्वपूर्ण मांग के पूरा होने से लोगों में खुशी का माहौल है।

उन्होंने विश्वास जताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

जनप्रतिनिधि एवं नागरिक रहे उपस्थितभूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, ओमी अहिरवार, पार्षद शकुंतला सोनी, समाजसेवी तुलाराम गौंटिया, संजय तिवारी, दानिश अहमद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर, क्षेत्रीय पार्षद एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार जताया।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट