Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीतेवरी का स्वीट कॉर्न बना लोगों की पहली पसंद, स्वाद का लुत्फ...

तेवरी का स्वीट कॉर्न बना लोगों की पहली पसंद, स्वाद का लुत्फ उठाने दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /स्लीमनाबाद तेवरी — कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र का तेवरी गांव इन दिनों अपने मशहूर स्वीट कॉर्न को लेकर सुर्खियों में है। मीठे स्वाद और बेहतरीन गुणवत्ता के कारण तेवरी का स्वीट कॉर्न लोगों की पहली पसंद बन गया है। शाम होते ही सड़क किनारे लगी दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचकर गर्मागर्म स्वीट कॉर्न का स्वाद लेते नजर आते हैं।राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी तेवरी पहुंचकर यहां के मशहूर स्वीट कॉर्न का आनंद लेना नहीं भूलते। मक्खन, नींबू और मसालों के साथ परोसा जाने वाला स्वीट कॉर्न लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। छुट्टी के दिनों और शाम के समय यहां सबसे अधिक भीड़ देखने को मिलती है।तेवरी में स्वीट कॉर्न की बड़ी मंडी भी संचालित होती है, जहां से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में स्वीट कॉर्न प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाता है। इसकी बढ़ती मांग से क्षेत्र के किसानों को भी अच्छा लाभ मिल रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि तेवरी के स्वीट कॉर्न की मिठास और गुणवत्ता ने इसे अलग पहचान दिलाई है।स्वाद और गुणवत्ता के दम पर तेवरी का स्वीट कॉर्न अब कटनी जिले की पहचान बनता जा रहा है। यही वजह है कि यहां से गुजरने वाला हर व्यक्ति एक बार इस मशहूर स्वीट कॉर्न का स्वाद जरूर चखना चाहता है। शाम के समय तेवरी का बाजार मानो स्वाद प्रेमियों के मेले में तब्दील हो जाता है, जहां हर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिलती है। वहीं स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्वीट कॉर्न की खेती करने वाले किसानों को भुगतान से जुडी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है और किसान बेचारा बड़ी मार झेल रहा है

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट