Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का समापन, बूथ से लेकर गांव तक...

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का समापन, बूथ से लेकर गांव तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी— जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘संगठन सृजन अभियान’ प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। समापन सत्र में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।शिविर की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वजारोहण और ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुई। प्रशिक्षण शिविर में जिले के सभी ब्लॉक, नगर, मंडलम एवं नगर पंचायत अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले, प्रमिल मित्रा एवं निर्वाचन प्रभारी ललित सेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने, स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और कांग्रेस की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान नेतृत्व क्षमता विकास, संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, चुनावी रणनीति, जनसंपर्क और सक्रिय कार्यकर्ता निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।समापन अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला प्रभारी मनु मिश्रा, विधानसभा प्रभारी ओमकार सिंह, मयंक त्रिपाठी, दुर्गेश पटेल सहित जिला एवं शहर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।शिविर का समापन संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने और आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।CONGRESS ORGANIZATION TRAINING CAMP CONCLUDES, FOCUS ON STRENGTHENING BOOTH-LEVEL NETWORK

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट