Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकुएँ में गिरे जंगली सूअर के दो शावकों का वन विभाग ने...

कुएँ में गिरे जंगली सूअर के दो शावकों का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर कटनी /बड़वारा, –06 अगस्त ग्राम बिचपुरा में गुरुवार सुबह वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से जंगली सूअर के दो शावकों की जान बच गई। दोनों शावक खेत में स्थित एक गहरे कुएँ में गिर गए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज प्रातः लगभग 8:00 बजे ग्राम बिचपुरा निवासी श्री पुष्पराज कुशवाहा (पिता – श्री दयाली कुशवाहा) ने वन विभाग को दूरभाष पर सूचना दी कि उनके खेत के कुएँ में जंगली सूअर के दो शावक गिर गए हैं।सूचना मिलते ही परिक्षेत्र बड़वारा का वन अमला बिना विलंब घटनास्थल पर पहुँचा। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लगभग 2 से 3 माह आयु के जंगली सूअर के दो शावक कुएँ में फँसे हुए हैं।वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी सतर्कता और सुरक्षा के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। सावधानीपूर्वक दोनों शावकों को सकुशल कुएँ से बाहर निकाला गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।वन विभाग की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से दोनों वन्यजीवों का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका। रेस्क्यू अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की जन-धन हानि या वन्यजीव को क्षति नहीं पहुँची। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता एवं सफल रेस्क्यू अभियान की सराहना की।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट