Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशBJP Strategy: बीजेपी में दिल्ली से उज्जैन-इंदौर तक पक रही कौनसी खिचड़ी…...

BJP Strategy: बीजेपी में दिल्ली से उज्जैन-इंदौर तक पक रही कौनसी खिचड़ी… लगातार बैठकों ने बढ़ाई अटकलें!

दतिया की हार के बाद बड़े बदलाव के संकेत

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश भाजपा में इन दिनों दिल्ली से लेकर उज्जैन और इंदौर तक राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वरिष्ठ नेताओं की लगातार हो रही मुलाकातों और संगठनात्मक बैठकों ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। हालांकि इन बैठकों को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन विश्वसनीय सूत्र इन्हें भविष्य की संगठनात्मक रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

‘मोदी’ से मिले ‘शिवराज’
4 अगस्त को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री कार्यालय से संसद भवन पहुंचने का संदेश मिला। इसके बाद उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीब 45 मिनट तक विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मुलाकात की अब तक कोई आधिकारिक तस्वीर या विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

‘कैलाश’ की ‘शाह’ से चर्चा
इसके अगले दिन 5 अगस्त की शाम मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी संसद भवन पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इसे सामान्य मुलाकात बताया, लेकिन इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में करीब 48 मिनट तक वन-टू-वन चर्चा की। इस बैठक की भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

दतिया भाजपा में नए नेतृत्व की तलाश तेज… चर्चा में जिलाध्यक्ष पद के लिए आशुतोष तिवारी का नाम

‘मोहन’ की आलाकमान से मुलाकात
इसी कड़ी में 6 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष से अलग-अलग मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक इन बैठकों में मध्यप्रदेश के संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्र यह भी बताते हैं कि गृह मंत्री अमित शाह विभिन्न नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन और राज्यों से जुड़े विषयों पर फीडबैक ले रहे हैं।

संघ की बीजेपी पर पैनी नजर
उज्जैन में 7 और 8 अगस्त को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की बड़ी समन्वय बैठक होने जा रही है, इसमें संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता जो अपना संगठन में दायित्व निभा रहे हैं, वह इस बैठक में नजर आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव भी आज उज्जैन में रहेंगे, साथ ही दोनों डिप्टी सीएम भी 7 अगस्त को उज्जैन में ही रहेंगे। इस जमावड़े को आने वाले वक्त में बड़े बदलाव के रुप में देखा जा रहा है।

बीएल संतोष का इंदौर दौरा
इन सारे घटनाक्रम के बाद 9 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आर्थिक राजधानी इंदौर आ रहे हैं, बीएल संतोष एक कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर आ रहे हैं, कहा जा रहा है की संतोष इंदौर में संगठन के बड़े नेताओं की बैठक कर सकते हैं, जोकि बीजेपी में आगे की रणनीति के लिए बेहद ही खास होने वाली है।

एमपी के युवा पूर्व विधायक पर राहुल गांधी ने जताया भरोसा… कुछ पूर्व विधायकों को किया जिम्मेदारी से मुक्त

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट