Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में भाजपा विधायक की कंपनी से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी,...

कटनी में भाजपा विधायक की कंपनी से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, फर्जी मैसेज से अकाउंटेंट को बनाया निशाना

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी— मध्य प्रदेश के कटनी जिले से साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित तौर पर करीब 1.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई। साइबर ठगों ने कंपनी के सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर अकाउंटेंट को विश्वास में लिया और तत्काल भुगतान के नाम पर बड़ी रकम दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर करा ली।घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। कंपनी के सीनियर अकाउंटेंट को सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर से मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें एक बैंक खाते में तत्काल 1.5 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए थे। मैसेज अधिकृत नंबर से आने के कारण अकाउंटेंट को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ और निर्देश के अनुसार राशि ट्रांसफर कर दी गई।शाम को खुला साइबर ठगी का राजकरीब शाम 5 बजे जब कंपनी के अधिकारियों को इस लेन-देन की जानकारी हुई, तो पता चला कि सीनियर डायरेक्टर ने ऐसा कोई मैसेज भेजा ही नहीं था। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी सामने आई। बताया गया कि ठगी के समय विधायक संजय पाठक फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। विमान से उतरने के बाद उन्हें घटना की जानकारी दी गई।पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 16 लाख रुपये होल्डघटना की जानकारी मिलते ही विधायक संजय पाठक ने कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस की साइबर सेल तत्काल सक्रिय हुई और बैंकिंग ट्रांजेक्शन को ट्रैक करते हुए करीब 16 लाख रुपये की राशि होल्ड/फ्रीज कराने में सफलता हासिल की।विधायक संजय पाठक के मुताबिक, ठगी की रकम को कोलकाता के बैंक खातों के माध्यम से निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ रकम को होल्ड कराया जा सका है।मनी ट्रेल खंगाल रही साइबर सेलकटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विधायक संजय पाठक की कंपनी से करीब 1.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से रकम के पूरे मनी ट्रेल को ट्रैक किया जा रहा है और आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।फिलहाल पुलिस फर्जी मैसेज भेजने के तरीके, संबंधित मोबाइल नंबर, जिस बैंक खाते में रकम ट्रांसफर की गई तथा उसके बाद हुए लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है। साइबर ठगों ने कंपनी के अधिकृत नंबर की पहचान और भरोसे का फायदा उठाकर इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर कैसे कराई, इसे लेकर भी जांच जारी है।1.5 करोड़ की इस साइबर ठगी ने कंपनियों में डिजिटल भुगतान की सुरक्षा और अधिकृत नंबरों के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट