Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीरात में हादसे रोकने सड़क पर उतरी ट्रैफिक पुलिस, मवेशियों से लेकर...

रात में हादसे रोकने सड़क पर उतरी ट्रैफिक पुलिस, मवेशियों से लेकर नशेबाज वाहन चालकों तक पर शिकंजा

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी— रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कटनी यातायात पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत सड़क पर घूमने वाले मवेशियों और ऑटो रिक्शा पर रेडियम लगाए गए, ताकि अंधेरे में वाहन चालकों को उनकी मौजूदगी दूर से दिखाई दे सके। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने यातायात थाना के समीप सयाना मोड़ पर अभियान चलाया। यहां सड़क पर विचरण करने वाले मवेशियों के गले और शरीर पर रेडियम स्ट्रिप लगाई गईं। इसका उद्देश्य रात के समय मवेशियों को वाहन चालकों के लिए अधिक दृश्य बनाना है, जिससे टक्कर की घटनाओं को रोका जा सके।इसके बाद टीम मिशन चौक पहुंची, जहां ऑटो रिक्शा पर रेडियम लगाए गए। साथ ही ऑटो में पहले से लगाए गए QR कोड को लेकर चालकों और यात्रियों को जागरूक किया गया। पुलिस के मुताबिक यात्री मोबाइल से QR कोड स्कैन कर ऑटो और चालक से संबंधित आवश्यक जानकारी हासिल कर सकते हैं।नशे में ड्राइविंग पर कड़ा एक्शनअभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई। संदिग्ध वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।12 अगस्त को यातायात पुलिस ने कुल 69 चालान काटते हुए ₹45,200 का समन शुल्क वसूल किया। कार्रवाई में शराब पीकर वाहन चलाने का 1, बिना सीट बेल्ट के 2, बिना हेलमेट के 4, बिना नंबर प्लेट के 6, तीन सवारी के 8, वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने के 11, नो पार्किंग के 17 और बिना फिटनेस के 2 मामले शामिल हैं। इसके अलावा अन्य धाराओं में भी 18 चालान किए गए।यातायात निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया कि अभियान का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। रात्रिकालीन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मवेशियों और वाहनों पर रेडियम लगाने, ऑटो की QR सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने तथा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें तथा यातायात नियमों का पालन कर खुद और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखें।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट