Narottam Mishra Datia: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल की प्रक्रिया के बीच दतिया जिले को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी बढ़ गई हैं। विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद दतिया जिला संगठन को भंग कर दिया गया था। अब नए जिलाध्यक्ष के चुनाव और पूरी जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर पार्टी के अंदर विचार-विमर्श का दौर अंतिम चरण में माना जा रहा है।
इन छह संभावित चेहरों की चर्चा तेज
राजनीतिक गलियारों में जिलाध्यक्ष पद के लिए मुख्य रूप से छह प्रमुख नेताओं के नामों की चर्चा बनी हुई है। जिनमें नरोत्तम मिश्रा, आशुतोष तिवारी, रामनरेश यादव, कालीचरण कुशवाहा, माधवेन्द्र परिहार और अनूप यादव हालांकि, इनमें से किसी भी नाम पर भाजपा संगठन की ओर से फिलहाल आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है।
कयासों का बाजार गर्म
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की केंद्रीय नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के बाद दतिया संगठन के फैसलों को लेकर हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही अंतिम निर्णय ले सकता है। उपचुनाव के बाद दतिया भाजपा के सामने संगठन को जमीनी स्तर पर दोबारा मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी है।
फिलहाल दतिया में नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा को लेकर सुगबुगाहट तेज है और स्थानीय नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ताओं तक सभी की नजरें पार्टी के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।
