Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनी में जर्जर सड़क पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में रोपा...

कटनी में जर्जर सड़क पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में रोपा लगाकर जताया विरोध

कटनी के लखेरा क्षेत्र स्थित विवेकानंद वार्ड में जर्जर और कीचड़ से भरी सड़क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर रोपा लगाकर कीचड़ में बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बारिश के दौरान सड़क की हालत बेहद खराब हो जाती है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और महापौर पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट