इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ आज अचानक सोशल मीडिया पर पोस्ट खंगालते हुए, एक ब्राह्मण समाज के समाजसेवी विकास अवस्थी की पोस्ट पर खबर डिजिटल की टीम की नजर पड़ी। इस पर चर्चा के बाद हमने इस पोस्ट की खबर को साझा करने के लिए उनके अनुमति मांगी, जो कि विकास अवस्थी ने सहर्ष स्वीकार कर ली। तो अब जानिये पूरा मामला क्या है, दरअसल सर्व ब्राह्मण समाज की सर्व ब्राह्मण युवा परिषद संस्था आर्थिक रुप से कमजोर ब्राह्मण समाज के बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति का वितरण करती है, जिसे अबकी बार प्रियंक पंडित नामक शख्स ने लेने से इंकार कर दिया, और खुद को सक्षम स्थिति में बताते हुए किसी और को उसका लाभ देने की अपील की।
ब्राह्मण समाज की सराहनीय पहल
ब्राह्मण समाज की संस्था सर्व ब्राह्मण युवा परिषद आर्थिक रूप से कमजोर स्कूली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण करती है, ताकि उनकी पढ़ाई में किसी तरह का बाधा उत्पन्न ना हो, जिसका यह 12 वां वर्ष है। रविवार 6 सितंबर 2026 को छात्रवृति वितरण के लिए
फार्म वितरण किया गया, वहीं चयनित विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति वितरण 4 अक्टूबर को रखा है। इस योजना का लाभ ब्राह्मण समाज के लोगों को इतने साफ-सुथरे तरीके से मिल रहा है, कि अब अन्य समाज भी इसको आदर्श रुप में अपना सकती है, चूंकि जिस तरह से प्रियंक पंडित ने अन्य समाज के व्यक्ति को इसका लाभ देने की अपील की, वो अन्य समाजों तक पहुंचे तो तस्वीर कुछ और होगी।
सागर शराब कांड: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ऐलान – दोषियों को नहीं बख्शूंगा!
इस मौके पर यह रहे मौजूद
छात्रवृति वितरण के लिए फार्म वितरण अवसर पर एमआईसी मेंबर अश्विनीजी शुक्ला, पं. गणेशजी शास्त्री, भाजपा नेता लक्कीजी अवस्थी, संदीपजी शर्मा (मांगलिया), डॉ जितेंद्रजी अवस्थी, शिक्षाविद् विनीतजी तिवारी उपस्थित थे।फार्म वितरण की सारी व्यवस्था युवा परिषद केंद्रीय समिति की टीम ने संभाली। समन्वय कन्नू मिश्रा जी ने किया।
एमपी में IAS नेहा मारव्या सिंह का फिर तबादला… एक साल में तीसरी बार ट्रांसफर!
अपील – खबर अच्छी लगने पर शेयर जरुर कीजिए
