Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशExclusive: नरोत्तम मिश्रा से मिले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा... सीनियर लीडरों की...

Exclusive: नरोत्तम मिश्रा से मिले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा… सीनियर लीडरों की मुलाकात ने बढ़ाई सरगर्मी

नरोत्तम मिश्रा को बड़ा पद मिलने की सुगबुगाहट

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा से उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भोपाल में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत हुई। बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में नरोत्तम मिश्रा को किसी अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

मिलन को बताया सौजन्य भेंट
मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा ने इसे सामान्य सौजन्य भेंट बताया। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई। हालांकि, बातचीत के मुद्दों को लेकर उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की।

Congress News: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का प्रहार… कर्ज में डूबे MP में 350 करोड़ का जेट!

सियासी अटकलें फिर बढ़ी
जगदीश देवड़ा और नरोत्तम मिश्रा की इस मुलाकात को ऐसे समय में अहम माना जा रहा है, जब भाजपा संगठन और सरकार के स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों एवं जिम्मेदारियों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। यही वजह है कि दोनों वरिष्ठ नेताओं की लंबी बैठक ने सियासी अटकलों को और बढ़ा दिया है।

सियासत को वक्त का इंतजार
अभी तक भाजपा संगठन या मध्यप्रदेश सरकार की ओर से नरोत्तम मिश्रा को कोई नई जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चाओं की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। बैठक के बाद अब राजनीतिक नजरें भाजपा संगठन और सरकार के आगामी फैसलों पर टिकी हैं। यदि आने वाले दिनों में नरोत्तम मिश्रा को संगठन या सरकार से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो इस मुलाकात के राजनीतिक मायने और स्पष्ट हो सकते हैं।

Railway News: रेलवन ने यात्रियों की यात्रा की आसान… एक ही मंच पर मिल रहीं सभी यात्री सुविधाएं

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट