रीवा/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ रीवा में कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सिरमौर चौराहे पर चल रहे प्रदर्शन के बीच पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेत्री नीलम मिश्रा ने आरक्षण और रोजगार के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सामान्य वर्ग के युवाओं की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि 90 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले सामान्य वर्ग के लड़कों को भी नौकरी नहीं मिल पा रही है और वे झोलाछाप डॉक्टर बनने को मजबूर हो रहे हैं।
सियासी बवाल हो सकता है खड़ा
प्रदर्शन के दौरान नीलम मिश्रा के इस बयान के सामने आने के बाद आरक्षण व्यवस्था और युवाओं के रोजगार को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को मिलने वाले अवसरों और रोजगार की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाया। जिसके चलते आने वाले वक्त में सियासी बवाल खड़ा हो सकता है।
Congress News: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का प्रहार… कर्ज में डूबे MP में 350 करोड़ का जेट!
रीवा में विरोध-प्रदर्शन जारी
नीलम मिश्रा का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रीवा में विरोध-प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सामान्य वर्ग के युवाओं की परेशानियों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का दावा किया। उनके बयान के बाद आरक्षण व्यवस्था को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ सकती हैं।
राजनीतिक फिजां में घुलेगा बयानबाजी का रंग
नीलम मिश्रा के बयान को फिलहाल उनके राजनीतिक रुख और रोजगार तथा आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय के तौर पर देखा जा रहा है।अब इस बयान को लेकर भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर भी राजनीतिक गलियारों की नजर बनी हुई है।
Mohan Yadav’s action: जहरीली शराब पिलाने वालों पर चला ‘मोहन’ का बुलडोजर… 5 ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई
