Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीपिपरोध बायपास हाईवे पर दो ट्रक पलटे, चार मवेशियों की मौत; फोर...

पिपरोध बायपास हाईवे पर दो ट्रक पलटे, चार मवेशियों की मौत; फोर व्हीलर भी क्षतिग्रस्त

खबर डिजिटल कटनी– कटनी-जबलपुर मार्ग स्थित पिपरोध बायपास हाईवे पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक आलू और टमाटर से लदे दो ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर जाकर पलट गए।हादसा इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में एक फोर व्हीलर वाहन भी आ गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।वहीं, सड़क पर बैठे चार आवारा मवेशी—गाय और बैल—भी ट्रकों की चपेट में आ गए, जिनकी मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है।बताया जा रहा है कि यह घटना 12 सितंबर 2026 की रात करीब 2:30 बजे की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।फिलहाल हादसे की वजह क्या रही और ट्रकों में सवार लोगों को किसी प्रकार की चोट आई है या नहीं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।पिपरोध बायपास पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर मवेशियों की मौजूदगी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट