Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP जहरीली शराब कांड: CM का सबसे बड़ा एक्शन,दूसरे इनामी आरोपी को...

MP जहरीली शराब कांड: CM का सबसे बड़ा एक्शन,दूसरे इनामी आरोपी को भी शार्ट एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

MP Jahrili sharab kand: मध्यप्रदश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सागर जहरीली शराब कांड मामले में लगातार बड़ी कार्रवाई करते दिख रहे हैं। रविवार को सीएम ने एक और आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस आरोपी पर पकड़ने के लिए सागर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम की घोषण किया था। आरोपी शिवांजय राजपूत को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उम्मीद है कि आरोपी से कई बड़े मामले का भी सुराग मिलेगा।

बंडा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: MP में फिर चला मोहन सरकार का बुलडोजर, 5 अवैध अतिक्रमण ध्वस्त, पढ़ें पूरी खबर – Khabar Digital

जानकारी के मुताबिक, सागर पुलिस ने 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी आरोपी ने पुलिस की टीम को देखकर तीन फायर किए। जवाब फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी शिवांजय के कब्जे से 315 बोर देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस ने उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व से ही शराब तस्कर है। उसके ऊपर 3 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: सागर जहरीली शराब कांड में मुख्य आरोपी का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर – Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जहरीली शराब मामले को लेकर स्पष्ट कह चुके हैं कि यह घटना दुखद है। कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार सख्त है। प्रशासन को इस कांड के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस घटना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कांड के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मामले में हो रही कार्रवाई की पल-पल मॉनिटरिंग की।

बता दें, 13 सितंबर को तड़के बहरोल थाने की पुलिस को सूचना मिली कि सागर शराब प्रकरण का आरोपी शिवंजय राजपूत मड़ैया के पास जंगल में है। संभावना है कि वह मुख्य मार्ग बंडा-बहरोल से निकलकर अपने घर छापरी थाना बंदा जाए। यह सूचना मिलते ही एसपी ने थाना बान्द्री प्रभारी सतेन्द्र सिंह को तत्काल मौके पर पहुंचने, आसपास के थाना प्रभारियों को आवश्यक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस की टीमों ने वहां चारों तरफ घेराबंदी कर दी।

पुलिस टीम को देखकर आरोपी शिवांजय राजपूत ने फायरिंग शुरू कर दी। उसने पुलिस की टीम पर तीन फायर किया। उसकी फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी दो राउंड गोली चलाई। इनमें से एक गोली आरोपी के पैर में लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी राजपूत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

सागर जहरीली शराब में ही जागी सरकार…लेकिन गांव-गांव बिक रही शराब, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल ? – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट