Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीगणेश उत्सव से पहले गणेश चौक की तैयारियों का जायजामहापौर सूरी ने...

गणेश उत्सव से पहले गणेश चौक की तैयारियों का जायजामहापौर सूरी ने किया स्थल निरीक्षण, सफाई से लेकर रोशनी और यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश

खबर डिजिटल कटनी--गणेश उत्सव और गणेश चौक में लगने वाले वार्षिक मेले को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी ने गणेश चौक पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निगम अधिकारियों को गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।महापौर ने गणेश चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में

विशेष सफाई अभियान

चलाने, प्रतिमा स्थापना स्थलों व पंडालों के आसपास नियमित कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने तथा पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे उत्सव के दौरान स्वच्छता व्यवस्था की लगातार निगरानी करने को कहा। सड़क, रोशनी और पेयजल पर भी फोकसगणेश चौक के पहुंच मार्गों और प्रमुख आवागमन वाले रास्तों का निरीक्षण करते हुए महापौर ने सड़क पर मौजूद गड्ढों की भराई और आवश्यकतानुसार मार्गों को समतल कराने के निर्देश दिए। साथ ही उत्सव के दौरान

अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था और पर्याप्त पेयजल

उपलब्ध कराने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं और नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो। मेले में दुकानें रहेंगी व्यवस्थितगणेश चौक के वार्षिक मेले में बड़ी संख्या में दुकानदारों के पहुंचने को देखते हुए महापौर ने सभी दुकानों को निर्धारित एवं व्यवस्थित स्थानों पर ही लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानें इस तरह लगाई जाएं कि मुख्य मार्गों और आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो।महापौर ने अधिकारियों को यातायात विभाग के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नागरिकों के सुरक्षित आवागमन के लिए

के निर्देश दिए।महापौर सूरी ने कहा कि गणेश चौक का वार्षिक मेला शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इसे देखते हुए

**सफाई, डस्टबिन, कीटनाशक छिड़काव, प्रकाश, पेयजल, सड़क और यातायात व्यवस्था**

को समय रहते बेहतर बनाया जाएगा, ताकि गणेश उत्सव के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट