Tuesday, November 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर ने पैदल गश्त एवं व्यापारियों...

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर ने पैदल गश्त एवं व्यापारियों के साथ की बैठक

upcoming festival 2026: आगामी त्योहार गणेश प्रतिमा विसर्जन, दुर्गापूजा एवं दशहरा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल द्वारा थाना बल्दीराय क्षेत्र के वल्लीपुर में पुलिस बल के साथ रूट मार्च/पैदल गश्त की गयी।

इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गयी। साथ ही गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत विसर्जन मार्ग एवं प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर निरंतर निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार , थाना प्रभारी बल्दीराय सहित थाना बल्दीराय पुलिस एवं अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट