Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरRahul Gandhi News: जिला स्तर पर गूंजेगी 'छात्रों की गूंज'... पीसीसी चीफ...

Rahul Gandhi News: जिला स्तर पर गूंजेगी ‘छात्रों की गूंज’… पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का ऐलान

इंदौर के कार्यक्रम से आई ऊर्जा

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ राहुल गांधी के इंदौर दौरे के तहत आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के अगले दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान को आगे बढ़ाने की घोषणा की। पटवारी ने कहा कि इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों और युवाओं से जुड़े कई अहम मुद्दे सामने आए। इनमें शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, सरकारी भर्तियां और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।

सभी जिलों में पहुंचेगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान
जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस अब ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को मध्य प्रदेश के सभी जिलों तक ले जाएगी। इस अभियान के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में छात्रों और युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। पटवारी के मुताबिक अभियान का फोकस केवल छात्रों की समस्याओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रोजगार के अवसर, भर्ती प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विषयों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर छात्रों और अभिभावकों से सुझाव लेकर इन मुद्दों को आगे उठाने की बात कही गई है।

शिक्षा और रोजगार को लेकर संवाद पर जोर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं के सामने शिक्षा के साथ रोजगार भी एक महत्वपूर्ण विषय है। प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर छात्रों के बीच मौजूद सवालों और समस्याओं पर चर्चा जरूरी है। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के माध्यम से इन मुद्दों को जिलास्तर पर सामने लाने की योजना है।

पीएम मोदी की मिमिक्री पर बोले पटवारी
राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर उठे विवाद पर भी जीतू पटवारी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मिमिक्री मनोरंजन का एक माध्यम है और इसका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था। कार्यक्रम में प्रस्तुत मिमिक्री को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से की जा रही आलोचनाओं के बीच पटवारी ने कांग्रेस का पक्ष स्पष्ट किया।

राहुल गांधी के मंच पर स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि की कॉमेडी… बीजेपी ने ली आपत्ति

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट