P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारहिंदुस्तान पावर को यूपी में 425 मेगावाट पीक सोलर प्रोजेक्ट, रतुल पुरी...

हिंदुस्तान पावर को यूपी में 425 मेगावाट पीक सोलर प्रोजेक्ट, रतुल पुरी बोले – स्वच्छ ऊर्जा के संकल्प को मिल रही मजबूती

नई दिल्ली। रतुल पुरी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तान पावर को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी नीलामी प्रक्रिया के तहत 425 मेगावाट पीक (MWp) सौर ऊर्जा परियोजना का बड़ा ठेका मिला है। यह प्रोजेक्ट UPPCL की 2,000 मेगावाट एसी ग्रिड-कनेक्टेड सोलर पीवी बिजली खरीद योजना का हिस्सा है।

इस अहम जीत के साथ हिंदुस्तान पावर ने अपने नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो को 2028 तक 5 गीगावाट तक पहुंचाने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया है।

UPPCL द्वारा पारदर्शी ई-रिवर्स ऑक्शन के बाद इस परियोजना के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) जारी किया गया है। परियोजना से उत्पन्न बिजली उत्तर प्रदेश राज्य पारेषण उपयोगिता (STU) के सबस्टेशन पर डिलीवरी पॉइंट के माध्यम से UPPCL को आपूर्ति की जाएगी।

25 साल के लिए तय टैरिफ पर बिजली खरीदी जाएगी

परियोजना के तहत UPPCL, 25 वर्षों तक एक पूर्व निर्धारित टैरिफ पर सौर ऊर्जा खरीदेगा। उम्मीद है कि PPA (पावर परचेज एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर की तारीख से 24 महीने के भीतर यह सोलर प्लांट चालू हो जाएगा।

‘देश के हरित भविष्य में भागीदार’ – रतुल पुरी

हिंदुस्तान पावर के चेयरमैन श्री रतुल पुरी ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह हमारी उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसके तहत हम भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को पूरा करने के लिए लगातार कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश में स्थायी ऊर्जा की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने में सहयोग देना हमारे लिए गर्व की बात है। हम एक और विश्व स्तरीय सोलर प्रोजेक्ट की ओर अग्रसर हैं।”

भारत के अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक अग्रणी खिलाड़ी के रूप में हिंदुस्तान पावर की यह नई उपलब्धि न केवल कंपनी की बाजार में मौजूदगी को मज़बूत करेगी, बल्कि देश को हरित ऊर्जा की ओर ले जाने वाले सफर में भी अहम योगदान देगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट