मुंबई। बदलती दुनिया में जहां सुरक्षा को लेकर चिंताएं तेजी से बढ़ रही हैं, वहीं गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशन्स ने भरोसे, तकनीक और गुणवत्ता के संयोजन से एक मजबूत पहचान बनाई है। BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) और ISO जैसे सख्त मानकों पर खरा उतरते हुए गोदरेज उपभोक्ताओं को न सिर्फ सुरक्षित समाधान दे रहा है, बल्कि उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर भी बना रहा है।
गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशन्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष और व्यवसाय प्रमुख पुष्कर गोखले ने कहा, “आज जब सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं, यह बेहद जरूरी हो गया है कि उपभोक्ताओं को सिर्फ प्रमाणित और भरोसेमंद उत्पाद ही मिलें। BIS और ISO प्रमाणपत्र हमारी पारदर्शिता और गुणवत्ता की गारंटी हैं।”
उन्होंने सरकार के क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) की भी सराहना की, जिसके तहत केवल प्रमाणित सेफ़्स की बिक्री की अनुमति है। यह कदम न सिर्फ उपभोक्ताओं को सशक्त बनाता है बल्कि पूरे ज्वैलरी उद्योग को भी गुणवत्ता की ओर प्रेरित करता है।
गोदरेज ने देशभर के प्रमुख ज्वैलरी हब — जयपुर, सूरत, लखनऊ और कोल्हापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ज्वैलर्स को जागरूक किया है। कंपनी का मानना है कि “एक जागरूक उपभोक्ता ही सबसे सुरक्षित उपभोक्ता होता है।”
हाल ही में कंपनी ने Defender Aurum Pro Royal लॉन्च किया है — जो भारत का पहला Class E BIS प्रमाणित सेफ़ है। यह सेफ़ ज्वैलर्स, BFSI सेक्टर, संस्थानों और घरेलू उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी के बढ़ते उपयोग के साथ अब सुरक्षा समाधान भी आधुनिक जीवनशैली का हिस्सा बनते जा रहे हैं। भारत में स्मार्ट होम की पहुंच फिलहाल 10% है, जो 2030 तक 20-25% तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में स्मार्ट और प्रमाणित सुरक्षा समाधानों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।
नवाचार, गुणवत्ता और उपभोक्ता-केन्द्रित दृष्टिकोण के साथ, गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशन्स भारत को एक अधिक सुरक्षित और जागरूक समाज की ओर ले जाने के अपने मिशन पर आगे बढ़ रहा है।


