Tuesday, November 3, 2026
Homeव्यापारएयर इंडिया के 'महाराजा क्लब' को फ्रेडी अवार्ड्स 2025 में वैश्विक पहचान,...

एयर इंडिया के ‘महाराजा क्लब’ को फ्रेडी अवार्ड्स 2025 में वैश्विक पहचान, एशिया-मेना क्षेत्र में चुना गया ‘सर्वश्रेष्ठ उभरता प्रोग्राम’

शिकागो/नई दिल्ली। भारत की प्रमुख एयरलाइन एयर इंडिया को उसके लॉयल्टी प्रोग्राम ‘महाराजा क्लब’ के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। शिकागो में आयोजित प्रतिष्ठित फ्रेडी अवार्ड्स 2025 में महाराजा क्लब को एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र का ‘अप एंड कमिंग प्रोग्राम ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया।

यह अवार्ड दुनिया भर के लाखों ट्रैवलर्स द्वारा दिए गए वोट्स के आधार पर तय होता है, और एयर इंडिया के लॉयल्टी प्रोग्राम में हुए बदलावों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाता है।

एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी निपुण अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर कहा, “फ्रेडी अवार्ड्स जैसे वैश्विक मंच से सम्मान मिलना हम सभी के लिए गर्व की बात है। यह दिखाता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और यात्रियों को एक आधुनिक, पारदर्शी और लाभकारी लॉयल्टी अनुभव देने में सफल हो रहे हैं।”

1988 से शुरू हुए फ्रेडी अवार्ड्स को ट्रैवल इंडस्ट्री में लॉयल्टी प्रोग्राम्स के लिए सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। हर साल दुनियाभर में 4.2 मिलियन से ज्यादा लोग इसमें वोट करते हैं।

महाराजा क्लब में हुआ बड़ा बदलाव
टाटा समूह के अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया के कायाकल्प का एक अहम हिस्सा बना है ‘महाराजा क्लब’। अप्रैल 2024 में इसे पूरी तरह से रीडिज़ाइन किया गया। अब यह मील-आधारित प्रणाली के बजाय व्यय-आधारित पॉइंट सिस्टम पर चलता है, जिससे ज्यादा पारदर्शिता और लाभ मिलते हैं।
अब सदस्य स्टार अलायंस की 24 एयरलाइनों में पॉइंट कमा सकते हैं, 1100+ लाउंज एक्सेस पा सकते हैं और ग्लोबल स्तर पर विशेष सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट