P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारएक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब की साझेदारी में नवी मुंबई में...

एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब की साझेदारी में नवी मुंबई में हाई-परफॉर्मेंस शूटिंग सेंटर की शुरुआत

मुंबई: भारत के प्रमुख निजी बैंकों में शामिल एक्सिस बैंक ने देश में खेलों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को एक नया आयाम देते हुए, लक्ष्य शूटिंग क्लब के साथ साझेदारी में नवी मुंबई में एक अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस शूटिंग सेंटर की स्थापना की है।

इस अवसर पर एक्सिस बैंक के ग्रुप एग्जीक्यूटिव एवं हेड – होलसेल बैंक कवरेज एंड सस्टेनेबिलिटी, श्री विजय मुलबागल और लक्ष्य शूटिंग क्लब की चेयरपर्सन, ओलंपियन और सम्मानित कोच सुश्री सुमा शिरूर ने मुंबई में आयोजित समारोह के दौरान इस साझेदारी पर औपचारिक रूप से समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

यह नया ‘एक्सिस बैंक लक्ष्य शूटिंग क्लब हाई-परफॉर्मेंस सेंटर (HPC)’ देश के उभरते निशानेबाजों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, समग्र एथलेटिक विकास कार्यक्रम और मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराएगा। साथ ही यह केंद्र ओलंपिक स्तर की प्रतिभाओं को निखारने और शूटिंग स्पोर्ट्स में भारत की वैश्विक पहचान को और मजबूत करने का कार्य करेगा।

मुख्य विशेषताएं:

  • एयर राइफल, एयर पिस्टल और सिम्युलेटेड 50 मीटर राइफल के लिए उन्नत शूटिंग रेंज
  • प्रदर्शन विश्लेषण, चोट की रोकथाम एवं पुनर्वास हेतु एकीकृत स्पोर्ट्स साइंस सेंटर
  • खिलाड़ियों की मानसिक और भावनात्मक भलाई सुनिश्चित करने हेतु स्पोर्ट्स साइकोलॉजी यूनिट
  • कोचों और खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधा एवं अतिरिक्त प्रशिक्षण इंफ्रास्ट्रक्चर

इस सेंटर में हर साल 400 से अधिक एथलीटों के प्रशिक्षण की संभावना है, जिसमें रेज़िडेंट और नॉन-रेज़िडेंट दोनों तरह के खिलाड़ी शामिल होंगे। यह केंद्र पूरी तरह से समावेशी और पैरा-फ्रेंडली होगा, जिससे विकलांग एथलीटों को भी बराबरी के अवसर मिलेंगे — जिनमें वे खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्होंने पैरालंपिक और डेफलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

विजय मुलबागल ने कहा,

“भारतीय खेल परिदृश्य को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। हम लक्ष्य शूटिंग क्लब के साथ मिलकर ऐसा प्लेटफॉर्म बना रहे हैं जो भविष्य के ओलंपिक चैंपियनों को तैयार करेगा।”

वहीं, सुमा शिरूर ने कहा,

“यह साझेदारी हमारे विज़न को ज़मीन पर उतारने में मदद करेगी। हमारा उद्देश्य है कि हर युवा निशानेबाज को शीर्ष स्तर तक पहुंचने का अवसर मिले और वे महसूस करें कि उनका सपना भी हकीकत बन सकता है।”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट