डॉ. अजीत पाठक को पुन: पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। यह घोषणा नई दिल्ली में आयोजित सोसायटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनावों के दौरान की गई। पब्लिक रिलेशंस में भारत के पहले डॉक्टरेट और ग्लोबल अलायंस ऑफ पीआर एंड कम्युनिकेशन मैनेजमेंट के पूर्व सचिव डॉ. पाठक प्रतिष्ठित भारत सरकार के उपक्रम इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में महाप्रबंधक कार्पोरेट कम्यूनिकेशंस के रूप में कार्यरत थे।
पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशंस एसोसिएशन में उनके योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें ली मेरिडियन गुरुग्राम में आयोजित इंडिया एसोसिएशन कांग्रेस के दौरान “मोस्ट इंस्पायरिंग लीडर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। डॉ. पाठक इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशंस एसोसिएशन के बोर्ड सदस्य भी रहे हैं। उनके योगदान और प्रतिबद्धता को देखते हुए पीआरएसआई ने एक बार फिर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है।
यह 21वां वर्ष है जब डॉ. अजीत पाठक को पीआरएसआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विश्वास प्राप्त हुआ है और उन्हें अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।
इसके साथ ही 2025-2027 के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारणी का गठन किया गया है, जिसमें डॉ. पी.एल.के. मूर्ति – महासचिव, दिलीप चौहान – सचिव-कोषाध्यक्ष, नरेंद्र मेहता – उपाध्यक्ष (उत्तर), सुश्री एम.एस. मजूमदार – उपाध्यक्ष (पूर्व), एस.पी. सिंह – उपाध्यक्ष (पश्चिम), यू.एस. सरमा – उपाध्यक्ष (दक्षिण) बनाए गए हैं।
गौरतलब है कि 1958 में स्थापित पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) भारत में जनसंपर्क और संचार पेशेवरों का राष्ट्रीय संघ है। इसका मिशन जनसंपर्क को एक मान्यता प्राप्त पेशे के रूप में बढ़ावा देना और विभिन्न क्षेत्रों में एक रणनीतिक प्रबंधन कार्य के रूप में इसकी भूमिका की व्याख्या करना है।


