P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश‘खबर डिजिटल’ ने यूट्यूब पर रच दिया नया कीर्तिमान – 1.38 मिलियन...

‘खबर डिजिटल’ ने यूट्यूब पर रच दिया नया कीर्तिमान – 1.38 मिलियन रीच का आंकड़ा पार

‘खबर डिजिटल’ अपने तेज़, सटीक और विश्वसनीय समाचार कवरेज के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा..

भोपाल। डिजिटल मीडिया के तेजी से बढ़ते दौर में मध्यप्रदेश से संचालित ‘खबर डिजिटल’ यूट्यूब चैनल ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए नया मुकाम हासिल किया है। चैनल ने अब तक 25 हजार से अधिक सब्सक्राइबर जुटा लिए हैं और 1.38 मिलियन (13.8 लाख) दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

‘खबर डिजिटल’ अपने तेज़, सटीक और विश्वसनीय समाचार कवरेज के लिए तेजी से लोकप्रिय हुआ है। राजनीति, समाज, शिक्षा, रोजगार, और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं।

डिजिटल जर्नलिज्म का नया चेहरा बनता ‘खबर डिजिटल

चैनल की यह सफलता यह दर्शाती है कि किस तरह ग्रामीण और शहरी दोनों वर्गों के दर्शकों ने ‘खबर डिजिटल’ को भरोसेमंद समाचार स्रोत के रूप में स्वीकार किया है। सशक्त कंटेंट, ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का ही परिणाम है कि चैनल की रीच मात्र कुछ महीनों में लाखों लोगों तक पहुँची है।

संस्थापक का संदेश
‘खबर डिजिटल’ के संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय पाल ने इस अवसर पर कहा,“यह उपलब्धि हमारे दर्शकों और सहयोगियों की वजह से संभव हुई है। हमारी कोशिश रहेगी कि हम और भी ज्यादा गंभीर, सार्थक और जनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं।”

भविष्य की योजनाएँ

‘खबर डिजिटल’ अब आने वाले समय में रियल-टाइम न्यूज ब्रॉडकास्ट, ग्राउंड रिपोर्ट्स और डिजिटल डिबेट्स की श्रृंखला शुरू करने जा रहा है, जिससे दर्शकों को और अधिक विविध और गहराई वाली पत्रकारिता मिल सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट