कटनी। /सौरभ श्रीवास्तव शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, लेकिन पुलिस भी अब पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई में जुटी है। हाल ही में जिला अस्पताल के पीछे एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई और घटना में शामिल दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जाएगी और शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चाकू से हमला करने वाले दो युवक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त मे, जिला अस्पताल के पीछे युवक को मारी थी चाकू
सम्बंधित ख़बरें


