P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorizedरक्षाबंधन के त्यौहार से पहले मिठाई प्रेमियों के लिए अलर्टरक्षाबंधन के...

रक्षाबंधन के त्यौहार से पहले मिठाई प्रेमियों के लिए अलर्टरक्षाबंधन के मौके पर नकली मिठाइयों से रहें सावधान

कटनी ब्रेकिंग

कटनी /सौरभ श्रीवास्तव -सूत्रों के अनुसार अगर आप मिठाई खाने के शौकीन हैं और रक्षाबंधन पर मिठाई की खरीददारी करने की सोच रहे हैं, तो जरा सतर्क हो जाइए! शहर के बाजारों में नकली मिठाइयों का धंधा तेजी से फैलता जा रहा है। रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के समय मिठाइयों की खपत काफी बढ़ जाती है और इसी का फायदा उठाते हुए कुछ होटल और मिठाई दुकान संचालक मिलावटी व नकली मिठाइयां खुलेआम बेच रहे हैं।जानकारों के अनुसार, कुछ मिठाइयों में घटिया किस्म के रंग, कृत्रिम स्वाद व सड़े-गले दूध से बनी खोया मिलाया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये मिठाइयाँ हानिकारक साबित हो सकती हैं।स्वास्थ्य विभाग व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की इस ओर कोई विशेष निगरानी नहीं देखी जा रही है, जिससे मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हैं। जनता से अपील: मिठाई खरीदते समय प्रतिष्ठित दुकानों से ही खरीदारी करें और मिठाई की गुणवत्ता परखें। यदि कहीं संदेहास्पद मिठाई दिखे तो तुरंत खाद्य विभाग या प्रशासन को सूचना दें। रक्षाबंधन की मिठास कहीं ज़हर में न बदल जाए, सतर्क रहें – सुरक्षित रहें!

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट