P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorizedबिलहरी नाका में स्कूली वाहनों पर कार्रवाई 93 हज़ार रुपये का...

बिलहरी नाका में स्कूली वाहनों पर कार्रवाई 93 हज़ार रुपये का जुर्माना

कटनी —(सौरभ श्रीवास्तव )पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में 22 जुलाई 2025 को यातायात पुलिस व आरटीओ टीम ने संयुक्त रूप से बिलहरी नाका में स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 09 स्कूली वाहन चालकों पर प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।माननीय न्यायालय ने वाहन चालकों पर क्रमशः ₹32,500, ₹4,500, ₹4,500, ₹10,500, ₹500, ₹4,500, ₹4,500, ₹10,000 व ₹21,500 के अर्थदंड लगाए। कुल 09 मामलों में ₹93,000 का जुर्माना वसूलने का आदेश दिया गया।दोषी पाए गए वाहन चालकों में कुलदीप सवलानी (MP-20-T-9033), विकास गुप्ता (MP-20-T-6745), राहुल चौधरी (MP-21-CB-1871), विजय गढ़वाल (MP-20-BA-8024), सूरज भुमिया (MP-20-BA-5032), रवि कुमार (बिना नम्बर), किशोरी बेन (MP-21-R-4850), सुमित साहू (MP-21-ZD-4085) और निरंजन कोल (बिना नम्बर) शामिल हैं।जुर्माना राशि जमा कराने के बाद न्यायालय के आदेश पर संबंधित वाहनों को सुपुर्दनामे पर मालिकों को वापस किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट