*कटनी* (सौरभ श्रीवास्तव )- बारडोली उत्सव समिति द्वारा गाटर घाट में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों ने नृत्य, गीत और नाट्य मंचन की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों ने परंपरागत लोकधुनों और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गूंज से उत्साह बढ़ाया।समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक एकता को सशक्त करना है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और बच्चों के हुनर की सराहना की।
*कजलियां मेला गाटर घाट में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति बारडोली उत्सव समिति का तीन दिवसीय कार्यक्रम*
सम्बंधित ख़बरें


