P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशझाबुआ में बोलेरो और रेत से भरे डंपर की भीषण टक्कर, चालक...

झाबुआ में बोलेरो और रेत से भरे डंपर की भीषण टक्कर, चालक का हाथ फ्रैक्चर, साथी घायल

झाबुआ में बोलेरो और रेत से भरे डंपर की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति घायल

झाबुआ, नावेद रजा। बीती रात करीब 9 बजे मोजीपाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय के समीप रेत से भरे डंपर और बोलेरो वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में बोलेरो चालक का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर चालक घटना के बाद वाहन सहित फरार हो गया। बताया जा रहा है कि यह वही रेत माफिया का डंपर है, जिसके एक अन्य वाहन ने कुछ दिन पहले कलेक्टर मीना की गाड़ी को टक्कर मारी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट