निवाली, (सुनील सोनी): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के निवाली सेवा केंद्र द्वारा स्थानीय पुलिस थाने में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी साधना दीदी ने रक्षाबंधन का गूढ़ रहस्य समझाया। उन्होंने उपस्थितजनों को बुराइयों का त्याग करने का संकल्प दिलाया और बताया कि जीवन में मन को शक्तिशाली बनाने के लिए परमात्मा का ध्यान कैसे करना चाहिए। साथ ही सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। थाना प्रभारी रामकृष्ण लोवंशी सहित समस्त पुलिस स्टाफ को ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी मंगला बहन ने संस्था की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी और रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर बहन सरिता बिरले, पूर्व परियोजना अधिकारी बहन दुर्गा गुप्ता, दामिनी बहन एवं शंकर दादा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी आर. के. लोवंशी ने ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार प्रकट किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस थाने में रक्षाबंधन मनाया, बुराइयों को त्यागने का दिलाया संकल्प
सम्बंधित ख़बरें


