P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशस्वतंत्रता दिवस 2025: कटनी कलेक्टर ने इन लोगों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस 2025: कटनी कलेक्टर ने इन लोगों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर कटनी में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। जानें परेड विजेताओं और समारोह की प्रमुख बातें।

कटनी(सौरभ श्रीवास्तव) स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्‍टर कलेक्‍टर दिलीप कुमार यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्‍टर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों की कुशलक्षेम जानी।

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana | 15 अगस्त से लागू हुई युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ की योजना | PM Modi

साथ ही समारोह स्थल में प्रदर्शित किए गए परेड के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा दिये गए निर्णय के आधार पर परेड ग्रुप ए में जिला पुलिस बल (पुरूष) को प्रथम, विशेष सशस्‍त्र बल 18वीं बटालियन और जिला पुलिस बल महिला को संयुक्‍त रूप से द्वितीय और नगर सेना कटनी होमगार्ड को तृतीय स्‍थान मिला। वहीं परेड ग्रुप बी में शासकीय कन्‍या महाविद्यालय एनसीसी को प्रथम, वार्डस्‍ले इंग्लिश मीडियम स्‍कूल गाइड को द्वितीय और वार्डस्‍ले इंग्लिश मीडियम स्‍कूल स्‍काउट को तृतीय स्‍थान मिला।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले भी हुए सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्‍टर दिलीप कुमार यादव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले और शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के कार्यक्रम के समापन के बाद कलेक्‍टर दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक विश्‍वकर्मा ने झिंझरी स्थित अमर शहीदों के शौर्य स्मारक में पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों के बलिदान का पुण्य स्मरण किया और कलेक्‍टर दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक ने यहां अशोक का पौधा रोपा।

ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष को अमित शाह का करारा जवाब, अखिलेश यादव को दी नसीहत – Khabar Digital

ये रहे मौजूदये रहे मौजूद

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सुनीता मेहरा, जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, अपर कलेक्‍टर साधना परस्‍ते, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहेरिया, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष अशोक विश्‍वकर्मा, पीताम्बर टोपनानी, रामरतन पायल सहित पार्षद और बड़ी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे।

Ladli Behna MP | लालपरेड मैदान से संबोधित करते हुए बोले सीएम Dr. Mohan Yadav लाड़ली बहनों को भाई दूज

सबलगढ़ में जलभराव की समस्या पर वार्डवासियों का आक्रोश, जनसुनवाई पर उठे सवाल – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट