P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालMP के 4 सरपंचों को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय सम्मान से किया...

MP के 4 सरपंचों को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय सम्मान से किया गया सम्मानित

भोपाल/नई दिल्ली/ खबर डिजिटल/ 79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के 4 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को ग्रामीण परिवर्तन में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए नई दिल्ली स्थित लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इन सरपंचों का चयन, शीर्ष प्रदर्शन करने वाली पंचायतों में से किया गया है जिन्हें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है और जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल’ प्रमाणित किया गया है। इनके गाँव स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरणीय सतत विकास के बेहतरीन उदाहरण हैं। बतादें कि इस वर्ष 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 85 सरपंचों को आमंत्रित किया गया था।

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana | 15 अगस्त से लागू हुई युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ की योजना | PM Modi

MP के ये 4 सरपंच हुए सम्मानित…

उज्जैन की 21 वर्षीय सरपंच लक्षिका डागर: मध्यप्रदेश से सम्मानित किए जाने वाले में सबसे कम उम्र की सरपंच लक्षिका डागर, उज्जैन जिले के चिंतामन जवासिया गांव की प्रतिनिधि हैं। 21 वर्ष की उम्र में चुनी गई लक्षिका ने सामुदायिक नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है। उनके नेतृत्व में पंचायत ने ओडीएफ प्लस प्रमाणन हासिल किया, ठोस और तरल कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित किया, घर-घर कचरा संग्रह की शुरुआत की, और एक नई आंगनवाड़ी केंद्र की स्थापना की। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जोड़कर उन्होंने उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में बढ़ाया। लक्षिका को महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी – वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, पुणे में भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया है और उन्हें भारत की उभरती ग्रामीण नेताओं में स्थान मिला है।

ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष को अमित शाह का करारा जवाब, अखिलेश यादव को दी नसीहत – Khabar Digital

धार की आरती पटेल: धार जिले की तिरला ग्राम पंचायत की सरपंच आरती पटेल ने पंचायत स्तर पर डीजल चालित कचरा वाहन की व्यवस्था कर घर-घर कचरा संग्रहण शुरू किया। इस पहल से स्वच्छता में सुधार हुआ और लोगों में कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता भी बढ़ी। उनके कार्यों के लिए उन्हें जिला स्तरीय स्वच्छता प्रमाणपत्र (2023-24) प्रदान किया गया।

Ladli Behna MP | लालपरेड मैदान से संबोधित करते हुए बोले सीएम Dr. Mohan Yadav लाड़ली बहनों को भाई दूज

ग्वालियर की नीतू परिहार: ग्वालियर की पुरा बनवार ग्राम पंचायत की सरपंच नीतू परिहार ने एसबीएम-जी फेज-2 के तहत 15 नेडेप गड्ढे, 10 सोक पिट और 2,300 मीटर ढकी हुई नालियों का निर्माण करवाया। पंचायत को ओडीएफ प्लस का दर्जा दिलाने के साथ-साथ उन्होंने पंचायत का पूर्ण डिजिटलाइजेशन और आईएसओ प्रमाणन भी सुनिश्चित किया। उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्वारा ‘स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023’ से नवाजा गया।

छिंदवाड़ा की कविता धुर्वे: छिंदवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत की सरपंच कविता धुर्वे ने एसबीएम-जी के पहले चरण से ही प्रभावी नेतृत्व दिखाया। उन्होंने 100% शौचालय निर्माण, कचरा प्रबंधन, नेडेप गड्ढे, नालियां, सोक पिट, और पानी टैंक जैसे ढांचागत सुधारों को लागू किया। खास बात यह रही कि उन्होंने रीसायकल सामग्री से ‘जुगाड़ स्वच्छता पार्क’ का निर्माण भी कराया। प्लास्टिक मुक्त गांव की दिशा में उन्होंने हर घर में कपड़े के थैले भी वितरित किए। उन्हें ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत प्रशस्ति पत्र मिला।

सबलगढ़ में जलभराव की समस्या पर वार्डवासियों का आक्रोश, जनसुनवाई पर उठे सवाल – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट