P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorizedराजस्थानी मारवाड़ी समाज ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

राजस्थानी मारवाड़ी समाज ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

कटनी: भारत की 79वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री राजस्थानी मारवाड़ी समाज और राजस्थान नवयुवक मण्डल द्वारा राजस्थान भवन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री कृष्ण कुमार जी खेमका, जो कि राजस्थान नवयुवक मण्डल के पूर्व कोषाध्यक्ष हैं, ने ध्वजारोहण किया।सम्बोधन में श्री खेमका ने कहा, “आज का दिन हमें हमारे संघर्ष, बलिदान और एकता की याद दिलाता है। 1947 में, भारत ने ब्रिटिश शासन से मुक्ति प्राप्त की थी, और यह हमारे इतिहास का अहम हिस्सा है। यह दिन हमें हमारे देश और समाज की जिम्मेदारी भी याद दिलाता है, कि हम सौहाद्र और एकता की भावना को बनाए रखें।”कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष गोपाल सिंघानिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज से आग्रह किया कि वे समाज को मजबूत बनाने के लिए कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में पहल करें।इस अवसर पर श्री राम गोयनका, मंगतु राम बजाज, प्रियदर्शन गौर, सुरेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अनिरुद्ध बजाज, विनीत गुप्ता, अर्पित पोद्दार, प्रकाश भौमिया, श्री रामगोपाल पंचारिया, जयप्रकाश उपाध्याय, गोविंद गोयनका, प्रमोद किर्तुका, प्रमोद सरावगी, वेंकटेश गौर, कमल सेकसरिया, अरविन्द रुंगटा, राजू खंडेलवाल, नीरज गोयल, नितिन पुरोहित, मनीष सेकसरिया, सोमित गोयनका, जितेंद्र सिंघानिया, जितेंद्र कनोडिया, अमित बजाज, अक्षय बजाज, संजय खेमका, आनंद खेमका, निखिल शर्मा, जीतेश अग्रवाल, रोहित शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, अभिनंदन शर्मा, राघवेंद्र गोयनका, राघव अग्रवाल, मौजी लाल अग्रवाल सहित अन्य समाज के सदस्य मौजूद थे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट