P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorizedरेत कारोबार से गायब हुई राजस्थान की कंपनी धनलक्ष्मी मर्चेंट, विभाग की...

रेत कारोबार से गायब हुई राजस्थान की कंपनी धनलक्ष्मी मर्चेंट, विभाग की पारदर्शिता पर सवाल कटनी से बड़ी खबर

*कटनी*-(सौरभ श्रीवास्तव) जिले में रेत खनन ठेका घोटाले का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान की कंपनी धनलक्ष्मी मर्चेंट, जिसे पूरे कटनी जिले में रेत खनन का ठेका मिला था, ने प्रशासन और खनिज विभाग को भारी चूना लगाया है।जानकारी के मुताबिक कंपनी को लगभग 67 करोड़ रुपये विभाग में जमा कराने थे, लेकिन कथित सांठगांठ के चलते केवल 42 करोड़ रुपये ही जमा किए गए। इसके बाद कंपनी ने अचानक खदानें सरेंडर कर दीं और अधिकारियों को यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि नदियों से रेत नहीं निकल रही।इस कदम से जिले को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। अब इस पूरे मामले ने खनिज विभाग की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों का मानना है कि यदि समय पर विभाग ने सख्ती दिखाई होती तो जिले की बड़ी रकम बच सकती थी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट