P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालCM डॉ. मोहन यादव का 21 अगस्त का कार्यक्रम: नल-जल योजना से...

CM डॉ. मोहन यादव का 21 अगस्त का कार्यक्रम: नल-जल योजना से लेकर जल संसाधन समीक्षा तक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अगस्त को राजधानी भोपाल में कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत ग्रामीण नल-जल प्रदाय योजनाओं की नीति प्रारूप पर बैठक से होगी। इसके बाद वे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अमृत 2.0 परियोजना के भूमिपूजन और नियुक्ति पत्र वितरण में शिरकत करेंगे। दोपहर में स्व. बाबूलाल गौर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही मंत्रालय में स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा और जल संसाधन विभाग की अहम बैठक लेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 21 अगस्त के कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11.00 बजे – ग्रामीण नल जल प्रदाय योजनाओं के संचालन-संवर्धन की नीति के प्रारूप का प्रस्तुतीकरण की बैठक। दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार – अमृत 2.0 परियोजना के कार्यों का भूमिपूजन एवं नियुक्ति पत्र वितरण में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 1.30 बजे B-6, 74 बंगला में स्व. बाबूलाल गौर जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.30 बजे – मंत्रालय में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक, शाम 04.30 बजे मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट