* *कटनी*- (सौरभ श्रीवास्तव )-दिनांक 23 अगस्त 2025 को मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कटनी आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री महोदय के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में विशेष परिवर्तन किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी है कि माधवनगर गेट से विश्राम बाबा गेट तक का मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा और इसे नो-व्हीकल ज़ोन घोषित किया गया है। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग पंचायत तिराहा, टांगा स्टैंड, आहूजा कॉलोनी और इमलिया होते हुए पीरबाबा तक तय किए गए हैं। पीरबाबा से शहर की ओर आने वाले कमर्शियल वाहन जेल मोड़, इमलिया, टांगा स्टैंड, पंचायत तिराहा और माधवनगर गेट होकर शहर में प्रवेश करेंगे। इसी तरह पीरबाबा बायपास से शहर और शहर से पीरबाबा बायपास आने-जाने वाली बसें इंदिरा नगर होकर बस स्टैंड पहुंचेंगी। यातायात व्यवस्था के लिए सबसे अहम बात यह है कि 23 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक नो-एंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी। साथ ही दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मिलने वाली छूट भी इस दिन लागू नहीं होगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और नियमों का पालन करें।
सीएम मोहन यादव का कटनी आगमन, यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव कटनी से बड़ी खबर
सम्बंधित ख़बरें


