P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपाल: रातीबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 135 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ...

भोपाल: रातीबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 135 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख की संपत्ति जप्त

अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल/खबर डिजिटल/ राजधानी भोपाल में थाना रातीबड पुलिस को आज सफलता मिली। पुलिस ने अंग्रेजी शराब का अवैध परिवहन करते हुए 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन युवक महिंद्रा थार एवं मारुति स्विफ्ट कारों से नीलबड़ की ओर अवैध अंग्रेजी शराब बेचने की नीयत से आ रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्टेट डेयरी के पास घेराबंदी कर चेकिंग लगाई। संदेहास्पद स्थिति में दिखीं दोनों गाड़ियों को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस को महिंद्रा थार (MP-04-CP-9399) की तलाशी के दौरान कुल 135 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई, जिसमें रॉयल चैलेंज – 04 पेटी,बैगपाइपर – 02 पेटी, एमडी – 02 पेटी, ऑफिसर चॉइस – 05 पेटी, रॉयल स्टैग – 02 पेटी, कुल 750 एमएल की 180 बोतलें बरामद की गयी।

Must Read – मौसम अपडेट: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट! – Khabar Digital

पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के नेतृत्व में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त शशांक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-01) रश्मि अग्रवाल दुबे तथा सहायक पुलिस आयुक्त टीटी नगर अंकिता खातरकर के मार्गदर्शन में थाना रातीबड़ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी।

Must Read – मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में होगा सम्राट विक्रमादित्य पर महानाट्य – Khabar Digital

आरोपियों की पहचान:

पुलिस ने होशंगाबाद जिले के तीन निवासी शुभम जैन, आयुष अग्रवाल, शुभम सोनकर को गिरफ्तार किया है। गाड़ियों के दस्तावेजों एवं शराब परिवहन संबंधी लाइसेंस के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। आरोपियों से लगभग 135 लीटर (कीमत लगभग ₹2 लाख) महिंद्रा थार वाहन – (कीमत लगभग ₹9 लाख)मारुति स्विफ्ट कार – (कीमत लगभग ₹4 लाख) बरामद किया गया। कुल जप्त संपत्ति का अनुमानित मूल्य 15 लाख रुपये है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट