P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजबलपुरस्कूल बना विश्राम स्थल ड्यूटी के दौरान शिक्षक और प्राचार्य सोते...

स्कूल बना विश्राम स्थल ड्यूटी के दौरान शिक्षक और प्राचार्य सोते पकड़े गए

*कटनी*( *सौरभ श्रीवास्तव)* जिले के बहोरीबंद जनपद अंतर्गत शासकीय ए.एल. राय हायर सेकेंडरी स्कूल बचैया से बेहद शर्मनाक तस्वीरें सामने आई हैं। जहां शिक्षा के मंदिर में बच्चों को पढ़ाने की जगह शिक्षक खुद गहरी नींद में सोते हुए नजर आए।हैरानी की बात यह रही कि स्वयं प्राचार्य महोदय भी कक्षा के समय खर्राटे भरते देखे गए। कुछ शिक्षक तो बाकायदा बिस्तर लगाकर आराम फरमा रहे थे, जबकि कई मोबाइल फोन में व्यस्त दिखाई दिए।ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि जब शिक्षक ही पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे तो बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। लाखों रुपए वेतन पाने वाले इन शिक्षकों की लापरवाही ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय नागरिकों ने जिला शिक्षा विभाग से मांग की है कि ऐसे गैरजिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही स्कूल की कार्यप्रणाली में सुधार लाकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए।कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट