भोपाल/ खबर डिजिटल/ Weather Update MP की राजधानी भोपाल में आज सुबह से कभी रिमझिम, कभी झमाझम तेज बारिश हो रही है। आसमान में दिनभर बदल छाए रहे। दिन भर लोगो के दैनिक काम काज प्रभावित रहे। सड़को पर पानी भर जाने से कई चौराहों पर ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा। वहीं, राजधानी भोपाल में शाम होते-होते तेज बारिश हुई। शिवपुरी में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए, इस दौरान रपटे के ऊपर से बह रहे पानी के बीच एक बस फस गई।
भोपला में अब तक 792 मिलीमीटर बारिश दर्ज
राजधानी में हवा का चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय होने से एक बार फिर तेज बारिश के हालात बन रहे हैं। आज सुबह शहर के कई क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई है और मौसम विभाग को उम्मीद है कि बारिश का दौर रूक रूक कर चलता रहेगा। पिछले 24 घंटों में शहर में 3.4 एमएम बारिश दर्ज की गयी है। इस सीजन में भोपला में अब तक 792 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है लेकिन यह सामान्य बारिश से 2.4 एमएम कम है। शहर में रूक रूक कर होने वाली बारिश के कारण अब तापमान में भी गिरावट आयी है। दिन का तापमान 24.4 डिग्री पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री पर दर्ज किया गया है। अगले दो दिन तक शहर का मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।
3 दिन और बारिश होने की सम्भावना
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के इन जिलों में (अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, आगर मालवा, देवास, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर और उज्जैन) में भारी बारिश हो सकती है। वही मौसम विभाग तैयारी अनुमान है कि आगामी तीन दिन अभी और मौसम खराब रहने की संभावना है।


