कटनी/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम माइनिंग कॉन्क्लेव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कटनी में आयोजित माइनिंग कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होने पहुंचे थे। इसके पहले एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अंशु मिश्रा को नजर बंद कर दिया गया। NSUI जिलाध्यक्ष अंशु मिश्रा मिश्रा ने सरकार के इस रवैये से आहत होकर कटनी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम खत्म होने के बाद जिलाध्यक्ष अंशु मिश्रा को किया रिहा
एनएससीआई जिला अध्यक्ष ने बताया कि वह कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से कुछ मुद्दों पर चर्चा करने वाले थे। लेकिन कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में अपनी बात रखने से पहले ही पुलिस ने सुबह से ही उनके घरों से उठाकर NKJ थाने में बैठा लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री मोहन यादव के कट कार्यक्रम समाप्त होने और उनके कटनी से रवाना होने के बाद ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थाने से छोड़ा गया।
वीडियो यहां देखें –https://www.facebook.com/share/v/1GHhY5pQmh
युवाओं की आवाज दबा रही सरकार
मीडिया से बातचीत में कांग्रेस कार्यकर्ता अंशु मिश्रा ने बताया कि “हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुँचाना चाहते थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने हमें सुबह से ही घरों से उठाकर थाने में बैठा दिया। यह लोकतंत्र की आवाज़ दबाने की कोशिश है। हमें अपनी बात कहने से रोका गया और कार्यक्रम खत्म होने के बाद छोड़ा गया। यह सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए युवाओं की आवाज़ दबा रही है।”


